Skip to main content

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा

सहारनपुर। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार टायर फटने से आगे जा रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। जिससे छोटा हाथी में बैठे आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कार में बैठे में चार लोगों को गभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। देवबंद के गांव मेघराजपुर से एक ही परिवार के करीब 19 लोग छोटा हाथी वाहन से मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने के गांव भिक्कनपर में तेरहवीं में जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे डीसीएम जैसे ही हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे उतरकर मंडी : समिति के पास पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार का र गति ये था उटी निम्ट कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे छोटा हाथी से टकरा गई। टक्कर के बाद छोटा हाथी सड़क के बीच में लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क पर पलट गई, जबकि कार दूसरी साइड में जाकर पलट गई। कार में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे, जो सहारनपुर से अपने घर गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर जा रहे थे। वहीं दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राधिका (40) पत्नी ओसेराम, मूर्ति (45) पत्नी मांगेराम, जगरोशनी (50) पत्नी सुशील और गीता (35) पत्नी अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अश्वनी (40) पुत्र पलटूराम और रामकली उर्फ छोटी (65) पत्नी जगराम, रमेशो पत्नी धर्मपाल और सविता पत्नी नेत्रपाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दोनों गाडियों में सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयासूचना मिलते ही एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र, क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा समेत अन्य लोगों ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। कोतवाल आनंद देव मिश्र और सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण दोनों वाहनों की तेज स्पीड रही है। स्विफ्ट कार में बैठे लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। 


Popular posts from this blog

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

लखनऊ में तैनात महिला दरोगा किडनैप

लखनऊ-लखनऊ में तैनात महिला दरोगा को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाकर दरोगा को बाहर बुलाया। बात करते-करते खींचकर कार में बैठा लिया और प्रयागराज के युवक के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया। बदमाश, महिला दरोगा को कार में बैठाकर घुमाते रहे और डराकर सादे कागज पर साइन भी कराया। जब उन्हें पता चला कि दरोगा ने 112 नंबर डायल कर दिया है, तो वे महिला को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने जिस केस को वापस लेने की धमकी दी है, उस मामले में महिला दरोगा आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक कर चुकी है, फिर भी वह अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज करके परेशान करता है। अब किडनैपिंग और धमकी के मामले में महिला दरोगा ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।