Skip to main content

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से नवाजा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से नवाजा। 29 अगस्त हॉकी के जादूगर के रूप में दुनियाभर में विख्यात मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस है। इस दिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 


साल 2019 के देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से पैराएथलीट दीपा मलिक को सम्मानित किया गया।  पहलवान बजरंग पूनिया कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। इसके अलावा 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल 3 लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें साइना नेहवाल के पूर्व बैडमिंटन कोच विमल कुमार, मनिका बत्रा के कोच संदीप गुप्ता और एथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों को दिया गया। 
महिला क्रिकेटर पूनम यादव और हाल ही में विश्व बैडमिंटन चैंपियन में कांस्य पदक जीतने वाले बी साई प्रणीथ और फुटबॉल टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू सहित 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ होने की वजह से पुरस्कार हासिल करने नहीं पहुंच सके।


राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारदीपा मलिक( पैराएथलेटिक्स)


बजरंग पूनिया
द्रोणाचार्य पुरस्कार 


विमल कुमार (बैडमिंटन)
संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस)
मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)
अर्जुन पुरस्कार


तजिंदरपाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस याहिया (एथलेटिक्स), एस. भास्करन (बॉडी बिल्डिंग), सोनिया लाठर (बॉक्सिंग), रविन्द्र जडेजा (क्रिकेट), चिंगलियाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोर्ट्स), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), अंजुम मुदगिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), पूनम यादव (क्रिकेट), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा खेल, एथलेटिक्स), बी साई प्रणीत (बैडमिंटन), सिमरन शेरगिल (पोलो)


Popular posts from this blog

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

लखनऊ में तैनात महिला दरोगा किडनैप

लखनऊ-लखनऊ में तैनात महिला दरोगा को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाकर दरोगा को बाहर बुलाया। बात करते-करते खींचकर कार में बैठा लिया और प्रयागराज के युवक के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया। बदमाश, महिला दरोगा को कार में बैठाकर घुमाते रहे और डराकर सादे कागज पर साइन भी कराया। जब उन्हें पता चला कि दरोगा ने 112 नंबर डायल कर दिया है, तो वे महिला को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने जिस केस को वापस लेने की धमकी दी है, उस मामले में महिला दरोगा आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक कर चुकी है, फिर भी वह अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज करके परेशान करता है। अब किडनैपिंग और धमकी के मामले में महिला दरोगा ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।