रामपुर मनिहारान
गोचर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग में ओजोन दिवस के अवसर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी संकाय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने ओजोन विषय पर अपनी कला को चार्ट पर उकेरा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल पंवार, द्वितीय दीपांशी, तृतीय स्थान वन्दना पंवार ने हासिल किया। कार्यक्रम में चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय से आये डॉ अशोक, सचिव चौ0 तेज सिंह, प्राचार्य डा आर के भाटी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, चौ0 साहब सिंह ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डा ज्ञान सिंह, डा राजवीर सिंह, डा जेपी सिंह, रेणू दीक्षित, राधिका सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम का संचालन डा नीतिका व योगेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...