सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नाप्पा के आदेशों अनुसार
वांछित अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी
राजेश कुमार एवं सीओ सदर के दिशा निर्देशन व थाना गागलहेड़ी प्रभारी
सतेंद्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द इलाके के ग्राम
राजूपुर निवासी वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय
भेजा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबन्द कोतवाली क्षेत्र के ग्राम
राजूपुर निवासी फ़रीद पुत्र शहीद मु0अ0स0 162/21 धारा 498 ए/323, 504, 506
भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम व 3/4 मुस्लिम महिला विवाह पर सुरक्षा
अधिनियम-2019 में वांछित चल रहे थे, जिनको मुखबिर की सूचना के आधार पर
थाने के उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह, का0 कौशल कुमार, रविन्द्र कुमार ने घर
से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...