सहारनपुर-जिला मजिस्ट्रेट श्री अखिलेश सिंह के आदेशानुसार दीपावली पर्व पर नगर क्षेत्र के अन्तर्गत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जी0जी0आई0सी0 ग्राउण्ड में थाना मण्डी क्षेत्रान्तर्गत मण्डी परिसर के अंदर, थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत गांधी पार्क मैदान तथा सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में अस्थायी आतिशबाजी के लाइसेंस 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2022 तक मात्र तीन दिन जारी किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी आयुद्ध श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित अस्थायी आतिशबाजी के लाइसेंस इस प्रतिबंध के साथ निर्गत किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है कि लाईसेंस द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय तथा अग्निशमन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों द्वारा निर्गत शर्तों का अनुपालन किया जायेगा।
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...