सहारनपुर:लोकसभा बूथ सशक्तिकरण के निमित आज शक्ति केंद्र खलासी में एम एल सी प्रदेश मंत्री डॉ विजय शिवहरे जी ने बूथ 158 की कमेटी की घोषणा की जिसमे बूथ अध्यक्ष ज्ञान चंद जी क़ो बनाया वार्ड संयोजक राजीव सैनी वार्ड अध्यक्ष मनोज फौजी वार्ड सचिव विनोद कुमार मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता जी महामंत्री सतीश चौधरी राजू ओजपूरा विस्तार रोहित पुंडीर तरुण अरोड़ा मंडल प्रभारी भगत सिह महानगर उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नूतन शर्मा जोधा सिह राकेश सुनार अन्नू गर्ग सुदेश गुप्ता शीशपाल भुवन चंद यशपाल पुंडीर अशोक जैन महेश कुमार राजपाल बारी मौजूद रहे
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...