Skip to main content

वन महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

सहारनपुर:वन महोत्सव 01 जुलाई 2023 से 07 जुलाई 2023 तक के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग की मोहण्ड रेंज के अन्तर्गत दून प्राइड पब्लिक स्कूल, सुन्दरपुर में वन महोत्सव 2023 के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण, वृक्षावरण व वृक्षारोपण के महत्व, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग का परित्याग करने के सम्बन्ध मंे शपथ ग्रहण एवं चित्रकला, संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “वन महोत्सव 2023” मनाने का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन मंे वनों एवं वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका से है। इनसे प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ तथा पर्यावरणीय सेवाए निरन्तर प्राप्त होती रहें, इसके लिये अधिकाधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है, जिसके सम्बन्ध मंे मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ’’औषधीय एवं फलदार पौधारोपण को प्राथमिकता’’ दिये जाने के अनुपालन मंे सुश्री श्वेता सैन, प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर एवं श्री दिलबाद जस्सर, प्रधानाचार्य द्वारा दून प्राइड स्कूल सुन्दरपुर में आवला, जामुन, मौलश्री, कपूर के प्रजाति के पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु उपस्थित जनमानस, छात्र छात्राओ को प्रोत्साहित किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री श्वेता सैन द्वारा कार्यक्रम मंे उपस्थित सभी जनमानस को संदेश दिया कि वनों के अनगिनत लाभ है। सबसे अहम् लाभ तो वो हमारे जीवन के लिए प्राणवायु देता है, शुद्ध और स्वच्छ वातावरण देता है। वन अनेक प्राणी और पक्षी का आशियाना है। वनो से ऑक्सीजन प्राप्त होता है। पेड़ो से चारो तरफ हरियाली छायी रहती है, इसे सुरक्षित रखना हर मानव का प्रथम कर्त्तव्य है। सभी को वन महोत्सव कार्यक्रम अतिहर्षो उल्लास के साथ मनना चाहिए और कम से कम 1 पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। वन महोत्सव 2023 के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग की बड़कला रेंज के अन्तर्गत ग्राम मौ0 शफीपुर तथा शाकुम्भरी रेंज के अन्तर्गत ग्राम रामपुर बड़कला मंे ग्रामीणों एवं स्टाफ की उपस्थिति मंे संगोष्ठी एवं पौधारोपण का कार्यक्रम मंे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यतः फलदार पौधो का रोपण किया गया, जैसे आंवला, बेल, आम, जामुन आदि। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक वन प्रभाग सुश्री श्वेता सैन, क्षेत्रीय वनाधिकारी, मोहण्ड, श्री मनोज कुमार बलोदी, श्री राहुल त्यागी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, श्री दिलबाद जस्सर, प्रधानाचार्य, श्री राजन सैनी, अध्यापक, श्रीमती मोहिनी तोमर, अध्यापिका, छात्र-छात्राए व फिल्ड स्टाफ, श्री आर0पी0ध्यानी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, बड़कला, श्री आर0एन0 किमौठी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, शाकुम्भरी, श्री दीपक कुमार, वन दरोगा, श्री आकाश राठौर, श्री पंकज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्री संजय कुमार, ग्राम प्रधान रामपुर बड़कला सहित लगभग 64 ग्रामीण भी उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

लखनऊ में तैनात महिला दरोगा किडनैप

लखनऊ-लखनऊ में तैनात महिला दरोगा को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाकर दरोगा को बाहर बुलाया। बात करते-करते खींचकर कार में बैठा लिया और प्रयागराज के युवक के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया। बदमाश, महिला दरोगा को कार में बैठाकर घुमाते रहे और डराकर सादे कागज पर साइन भी कराया। जब उन्हें पता चला कि दरोगा ने 112 नंबर डायल कर दिया है, तो वे महिला को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने जिस केस को वापस लेने की धमकी दी है, उस मामले में महिला दरोगा आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक कर चुकी है, फिर भी वह अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज करके परेशान करता है। अब किडनैपिंग और धमकी के मामले में महिला दरोगा ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।