सहारनपुर:शहर को कार्बन न्यूट्रन बनाने के लिए महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज श्री शाकुंभरी विहार स्थित एबीसी सेंटर के निकट तीन हजार पौधों का रोपण किया। महापौर ने कहा कि विकसित नगर विकास के लिए हरित पट्टी और शहरी वन क्षेत्र बहुत आवश्यक है, उसी दिशा में एक कदम उठाते हुए यह पौधारोपणा किया गया है।
शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए नगर निगम द्वारा बेहट रोड़ स्थित श्री शाकुुंभरी विहार में निगम की भूमि में अमरुद, बोतल ब्रुश, जामुन, पापड़ी सहित अनेक प्रजाति के तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने पौधारोपण करने के साथ ही निगम के उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि पौधों की पूरी तरह देखभाल की जाए।
महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि किसी भी विकसित नगर के विकास और उस शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए पौधारोपण बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण निगम द्वारा किया गया है। यहां मियावाकि तकनीक का उपयोग किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी कुछ दिन पहले अपने एक संवाद में मियावाकि तकनीक की बात की थी। पहले भी इस तकनीक पर सहारनपुर में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पौधारोपण नगर निगम द्वारा शहर में हरित पट्टी और वन क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने कहा कि महानगर का पर्यावरण संतुलन बनाये रखने और महानगर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है, अभी महानगर में और भी पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपने अपने घर-प्रतिष्ठान में एक एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जलकल राधेश्याम, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा, सहित अनेक अधिकारियों तथा निगम में दल नेता व पार्षद संजय गर्ग और पार्षद सुलेख ने भी पौधा रोपण किया।
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...