Skip to main content

जिलाधिकारी व नगरायुक्त ने जाना बाढ़ पीड़ितों का दुख-दर्द -शहर में बनाये गए है सात राहत शिविर

सहारनपुर। मंगलवार की रात जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज अधिकारियों के साथ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनके लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द साझा किया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज जनमंच में प्रशासन व निगम द्वारा बनायी गयी कम्युनिटी रसोई का निरीक्षण करने के बाद मंगलवार की रात करीब आठ बजे देवपुरम स्थित गोल्ड फील्ड पब्लिक स्कूल पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से उनका हाल चाल जाना तथा भोजन व अन्य सुविधाओं की बाबत जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी, यदि कोई परेशानी हो तो वहां तैनात अधिकारी या नगर निगम के कंट्रोल रुम नंबर 8477008027,8477008057, 8477008058 पर फोन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बाद में पत्रकारों को बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में सात राहत शिविर बनााये गए है। इन शिविरों में जिन कॉलोनियों या क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई उन कॉलोनियों के पीडितों को इन शिविरों में रखा गया है। जहां इनके भोजन, चिकित्सा व सुरक्षा आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। जिन लोगों के मकान टूटे है पानी उतरने के बाद उसका आकलन कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एस के तिवारी,एसडीएम श्वेता पांडेय, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और नोडल अधिकारी व सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह आदि भी मौजूद रहे। इसके पश्चात रात करीब साढे आठ बजे नगरायुक्त निगम अधिकारियों के साथ पंजाबी बाग स्थित मोहियाल धर्मशाला में बनाये गए दूसरे राहत शिविर में पहुंची और बाढ़ पीड़ितों से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नगरायुक्त ने उन्हें बताया कि उनके लिए प्रशासन व निगम द्वारा भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। पार्षद अमित त्यागी ने बताया कि उक्त शिविर में करीब 170 लोग रह रहे हैं। नगरायुक्त ने राहत शिविर में साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा बिजली सम्बंधी स्थानीय समस्या का तुरंत समाधान कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Popular posts from this blog

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

लखनऊ में तैनात महिला दरोगा किडनैप

लखनऊ-लखनऊ में तैनात महिला दरोगा को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाकर दरोगा को बाहर बुलाया। बात करते-करते खींचकर कार में बैठा लिया और प्रयागराज के युवक के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया। बदमाश, महिला दरोगा को कार में बैठाकर घुमाते रहे और डराकर सादे कागज पर साइन भी कराया। जब उन्हें पता चला कि दरोगा ने 112 नंबर डायल कर दिया है, तो वे महिला को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने जिस केस को वापस लेने की धमकी दी है, उस मामले में महिला दरोगा आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक कर चुकी है, फिर भी वह अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज करके परेशान करता है। अब किडनैपिंग और धमकी के मामले में महिला दरोगा ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।