Skip to main content

घंटाघर पर मेयर, नगर विधायक, नगरायुक्त व पार्षदों ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

सहारनपुर: उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कांवड़ यात्रा पर्व पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को जाने वाले शिवभक्तों का आज शाम घंटाघर पर मेयर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज व अन्य अधिकारियों और अनेक पार्षदों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मेयर अजय कुमार ने कांवड़ यात्रा को भारतीय संस्कृति का महापर्व और नगर विधायक राजीव गंुबर ने इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की झांकी बताया। शनिवार की शाम घंटाघर के मुख्य चौराहे पर नगर निगम द्वारा उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक कांवड़ यात्रा पर्व पर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, हिमाचल, पंजाब जाने वाले शिवभक्तों (कांवड़ यात्रियों) का यहां मेयर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, शिवराज सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लेखा परीक्षक अजमैन और पार्षद सुनील गक्खड़, दिग्विजय सिंह, गौरव कपिल, मोहरसिंह, राजेन्द्र कोहली, सोपिन पाल, कपिल धीमान, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, व्यापारी नेता शीतल टंडन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मेयर डॉ.अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व है। इस महापर्व को हम सबने मिलकर उल्लास के साथ मनाया है। आज हमने निगम की ओर से इन शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया है। करीब करोड़ों शिवभक्त इस धरती को पवित्र करते हुए यहां से होकर गुजरे हैं, पुष्प वर्षा कर उनके स्वागत और अभिनंदन का सौभाग्य हमें मिला है। उन्होंने शिवभक्तों की सेवा के लिए 50 से अधिक कांवड़ शिविर लगाने वाली विभिन्न संस्थाओं का निगम की ओर से आभार जताते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगम की ओर से बिजली, पानी, सफाई व शौचालय आदि तथा पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए प्रशासन व निगम के सभी कर्मचारी साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षो में इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करते हुए भव्य आयोजन किया जायेगा। नगर विधायक राजीव गंुबर ने कहा कि यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भव्य झांकी है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि शिवभक्त इतनी बड़ी संख्या में हमारे शहर से होकर निकल रहे हैं। उनका स्वागत करना हमारा नैतिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व हैं। विधायक ने कांवड़ यात्रियों के लिए निगम द्वारा की गयी व्यवस्थाओं को सराहते हुए निगम की टीम को बधाई दी।

Popular posts from this blog

संस्कृतियां व्यक्ति को संस्कार देती हैं: पंत

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...

मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान-महापौर

सहारनपुर-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेला गुघाल का देर शाम पश्चिम क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री जसवंत सैनी व भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व विधायकगणों ने उद्घाटन किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेला गुघाल हमारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है। पश्चिम क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है।प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कहा यह मेले हमारी धरोहर है हमारी संस्कृति की पहचान है।भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा भारत मेलों का और पर्वो का देश है यह मेला परंपरा का संवाहक है। राजीव गुंबर ने बताया कि जिस परिसर में आज यह कार्यक्रम हो रहा है उसके सौंदर्यकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपया स्वीकृत किया है।डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अतिथियों को मेले के सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाईस चेयरमैन कु.ज्योति अग्रवाल, सलेखच...

लखनऊ में तैनात महिला दरोगा किडनैप

लखनऊ-लखनऊ में तैनात महिला दरोगा को बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाकर दरोगा को बाहर बुलाया। बात करते-करते खींचकर कार में बैठा लिया और प्रयागराज के युवक के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाया। बदमाश, महिला दरोगा को कार में बैठाकर घुमाते रहे और डराकर सादे कागज पर साइन भी कराया। जब उन्हें पता चला कि दरोगा ने 112 नंबर डायल कर दिया है, तो वे महिला को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने जिस केस को वापस लेने की धमकी दी है, उस मामले में महिला दरोगा आरोपी के 87 मोबाइल नंबर ब्लॉक कर चुकी है, फिर भी वह अलग-अलग नंबरों से फोन और मैसेज करके परेशान करता है। अब किडनैपिंग और धमकी के मामले में महिला दरोगा ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे CCTV खंगाले जा रहे हैं।