सहारनपुर-नवागत जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने बुधवार को कोषागार में जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वह जिलाधिकारी संभल, नगर आयुक्त मेरठ और मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शासन की मंशा के अनुसार समस्या का समाधान संबंधित स्तर पर ही कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के जो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जनपद में चल रहे हैं उनको समयबद्धता से पूर्ण कराया जाएगा। जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिदिन 10 से 12 बजे जनसुनवाई की जाएगी। सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर उतारा जाएगा। प्रत्येक पात्र को लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर एक प्रगतिशील जिला है, इसको हम मिलकर और ज्यादा प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे।
कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रमेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी श्री सूरज कुमार एवं कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा गढ़वाल सभा सहारनपुर के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, हेमंत अरोड़ा, राहुल शर्मा व मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति व पार्षद सुधीर पंवार आदि ने स्वतंत्रता सेनानी व पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्रसिंह गढ़वाली, स्वतंत्रता सेनानी देव सुमन तथा भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्रत्येक घाटी में अलग संस्कृति और प्रत्येक चोटी पर अलग बोली मिलती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी, जौनसारी सहित उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्कृतियों की तरह गोगावीर जी से जुड़ी संस्कृति भी लोगों को प्रभावित करती है। संस्कृतियां लोगों को संस्कार देती हैं। उन्होंने मेला गुघाल में पर्वतीय संस्कृति के कार्यक्रम के आयोजन के लिए महापौर व नगर निगम का आभार जताया।...